हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा हो चुकी है। बोर्ड ने इसे अपने अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर रिजल्ट जारी किया है। इसके अनुसार 10वीं में कुल 51.5 फीसदी बच्चे पास हुए।
इस बार दसवीं में जींद के कार्तिक ने टॉप किया है। उसके 99.6% नंबर हैं। सेलीना यादव के साथ ही सोनाली और हरिओ सेकंड टॉपर बने हैं तो तीसरे स्थान पर भी तीन छात्र हैं। ये हैं रिया, पारस प्रीति और जिज्ञासा।
इस बार हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में कुल 3,83,499 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में कुल 2,46,462 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वो bseh.org.in और indiaresults.com पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।