पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के चांसलर एवं उप राष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी ने पीयू सीनेट (2016-20) के नॉमिनेटेड सदस्यों की सूची जारी कर दी है।
चांसलर ने 36 सीनेट सदस्यों को नई सीनेट के लिए नॉमिनेट किया है। नॉमिनेटेड सदस्यों में सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और प्रो. डा. आमोद गुप्ता सहित अन्य नाम शामिल हैं। पीयू के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह को दूसरी बार सीनेट में नामांकन मिला है। जीसीजी-11 की प्रिंसिपल प्रो. अनीता कौशल का पहली बार नामांकित किया गया है।
नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम घोषित होते ही पीयू की अगले चार सालों के लिए सीनेट फाइनल हो गई है। प्रत्यक्ष तौर पर पहले ग्रेजुएट कंास्टिट्यूएंसी सदस्यों का चुनाव हो चुका है। सीनेट पंजाब यूनिवर्सिटी की सुप्रीम बॉडी होती है। जो पीयू ही नहीं इससे संबंधित सभी 192 कॉलेजों के लिए भी फैसलों पर अंतिम मुहर लगाती है।
पीयू सीनेट में सांसद किरण खेर, बीजेपी नेता संजय टंडन सहित 36 लोग नॉमिनेट
किरण खेर, सांसद
- फोटो : file photo
नामिनेटेड सदस्य
- डा. गुरमीत सिंह, प्रोफेसर, हिंदी डिपार्टमेंट, पीयू
- प्रो. बीएस घुम्मन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, पीयू
- डा. बलजिंद्र सिंह, प्रोफेसर, न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग, पीजीआई
- डा. अमीर सुलताना, हेड, सेंटर फॉर वुमन स्टडीज एंड डेवलपमेंट, पीयू
- डा. अमर सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस, लुधियाना
- अमनप्रीत सिंह, राजस्थान
- प्रो. इमैनुअल नाहर, डायरेक्टर, बीआर अंबेडकर सेंटर, पीयू
- प्रो. डा. पैम राजपूत, चंडीगढ़
- प्रो. डा. अनीता कौशल, प्रिंसिपल, पीजीजीसीजी-11
- प्रो. शैली वालिया, इंग्लिश एंड कल्चरल स्टडीज, डिपार्टमेंट, पीयू
- डा. चमन लाल, रि. प्रोफेसर, पटियाला
- संजय टंडन, अध्यक्ष, भाजपा, चंडीगढ़
- त्रिलोचन सिंह, पूर्व सांसद
- गुरजोत सिंह मल्ही, रि. आईपीएस
- डा. सुरेश चंद्र शर्मा, प्रो. एंड हेड, ओटोलेरिंगोलॉजी, एम्स, दिल्ली
- प्रो. दीपक पेंटल, पूर्व वीसी, दिल्ली यूनिवर्सिटी
- एंबेस्डर आईएस चड्ढा, रि. आईएफएस
पीयू सीनेट के नॉमिनेटेड सदस्यों पूरी लिस्ट
VC Arun Grover On PU
- फोटो : अमर उजाला
- प्रो. डीवीएस जैन, प्रो. एमिरेट्स एंड इंसा ऑनरेरी साइंटिस्ट, केमिस्ट्री डिपार्टमेंट, पीयू
- किरण खेर, सांसद, चंडीगढ़
- जस्टिस (रि.) हरबंस लाल, चंडीगढ़
- प्रो. डा. आमोद गुप्ता, पद्म अवॉर्डी, एमेरिट्स प्रोफेसर, पीयू
- रशपाल मल्होत्रा, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमेन, सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, चंडीगढ़
- पवन कुमार बंसल, पूर्व सांसद, चंडीगढ़
- डा. एसके शर्मा, प्रो. एमिरेट्स, एनर्जी रिसर्च सेंटर यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
- प्रो. आरपी बाम्बा, पूर्व वीसी, पीयू
- वीके सिब्बल, सीनियर एडवोकेट, चंडीगढ़
- पूनम सूरी
- डा. अमित जोशी, एसजीजीएस कॉलेज, पीयू
- डा. अख्त्तर महमूद, एमिरटस फेलो, बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट, पीयू
- डा. सुभाष शर्मा, डायरेक्टर, सीईपीआर
- सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद, एडीशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया
- डा. मनोज के. शर्मा, प्रो. यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, चंडीगढ़
- प्रो. प्रमोद कुमार, डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट ऑफ कम्युनिकेशन एंड चेयरपर्सन, पंजाब गवर्नेंस रिफार्म्स कमीशन
- प्रेसिडेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन
- प्रेसिडेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग इंप्लाइज फेडरेशन
- डीन, यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस, पीयू