अगर आप पीयू से एमफिल और पीएचडी करना चाहते हैं तो शेड्यूल जारी हो गया है। इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों ने एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने पीएचडी दाखिले के लिए 15 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। यूजीसी नेट या पीयू एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर करने वाले स्टूडेंट का इंटरव्यू 21 सितंबर दोपहर 3 बजे पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में होगा।
स्टूडेंट को रिसर्च प्रपोजल तैयार कर पेश करना होगा। स्टूडेंट्स को सभी मूल प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आने होंगे। पीयू स्थित गुरु ग्रंथ साहिब स्टडीज ने एमफिल कोर्स में दाखिले के 13 सितंबर इंटरव्यू की तिथि निर्धारित की है।
स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे पंजाबी स्टडीज विभाग में रिपोर्ट करना होगा। स्टूडेंट मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचे। उधर पीयू के पंजाबी विभाग ने भी एमफिल और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं।
एमफिल-पीएचडी एंट्रेंस क्लीयर स्टूडेंट्स 15 सितंबर शाम पांच बजे तक विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं। इंटरव्यू 17 सितंबर को निर्धारित किया गया है।