पंजाब यूनिवर्सिटी के अकादमिक सत्र 2019-20 के तहत विभिन्न कोर्सेज की खाली सीटों पर दाखिले के लिए विभाग की ओर से नोटिस जारी दिया गया है। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी (खाली सीटें 19), बेचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स (खाली सीटें 5) में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।
इसके लिए आवेदक को 12वीं में 50 फीसदी अंक प्राप्त होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा अंग्रेजी विषय भी होना जरूरी है। इन दोनों कोर्स में दाखिले के लिए आवेदक रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के डायरेक्टर को आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदक 15 जुलाई को शाम 4 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन फॅार्म यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (यूआईएचटीएम) की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दाखिला शेडयूल के तहत मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी। वहीं, ऑफलाइन काउंसिलिंग यूआईएचटीएम ऑफिस में 18 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी।