फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने बदला एग्जाम फीस जमा कराने का शेड्यूल, देखिए नई तारीख

Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऊना कॉलेज में भी एडमिशन के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। यहां सभी छात्र संगठन मार्गदर्शक केंद्र लगाकर छात्रों की मदद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं की एग्जामिनेशन फीस जमा करने का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। बढ़ाई गई फीस के विरोध में छात्र संगठनों के प्रदर्शन के बाद पीयू प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पीयू और कॉलेज स्टूडेंट्स अब 20 अक्तूबर तक फीस जमा कर सकेंगे। पहले पीयू ने फीस जमा की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की थी।
विज्ञापन


पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार पीयू, एफिलिएटेड कॉलेज और पीयू पत्राचार से अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा करने के इच्छुक स्टूडेंट्स 20 अक्तूबर फीस जमा कर सकेंगे। जानकारी अनुसार 28 अक्तूबर तक 2 हजार, 9 नवंबर तक 6 हजार,17 नवंबर तक 11 हजार और 22 नवंबर तक 22 हजार लेट फीस के साथ एग्जामिनेशन फीस जमा होगी।

उधर फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई ने वीरवार को भी वीसी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई समर्थक भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। गौरतलब है कि 20 सितंबर को स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(एसएफएस) छात्र संगठन के कड़े विरोध के बाद पीयू प्रशासन को फीस बढ़ोतरी का फैसला कुछ समय के लिए वापिस लेना पड़ा। पीयू प्रशासन ने बीपीएल स्टूडेंट्स को भी बढ़ी फीस से छूट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें