फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईटीआई के साथ हाईस्कूल और इंटर भी 

Fri, 23 Sep 2016 11:22 AM IST
नवीन सक्सेना / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
क्लास - फोटो : demopic
विज्ञापन
आईटीआई करने वाले छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल या इंटरमीडिएट करने के लिए दोबारा पढ़ाई नहीं करनी होगी।
विज्ञापन


छात्र आईटीआई कोर्स करने के साथ ही हाईस्कूल एवं इंटर की पढ़ाई भी कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसकी सुविधा प्रदान कर दी है। इसके लिए कुमाऊं भर के अभ्यर्थियों के लिए यहां हल्द्वानी के एटीआई को एनआईओएस का अध्ययन केंद्र बनाया गया है, जहां अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराना होगा।

आईटीआई में वेल्डर, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रीकल, वायरमैन, फिटर समेत कई ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कई ट्रेडों में प्रवेश के लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं पास तथा अधिकांश ट्रेडों में शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना है। दो साल के इन कोर्सों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को आईटीआई से पास आउट करने के उपरांत हाईस्कूल या फिर इंटरमीडिएट करने के लिए अलग से पढ़ाई करनी होती थी। लेकिन, अब छात्र-छात्राओं को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


उच्च प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक नारायण सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, प्रशिक्षण महानिदेशालय एवं मानव संसाधन मंत्रालय का राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के साथ करार हुआ है।

प्रशिक्षण महानिदेशालय ने एटीआई में कुमाऊं मंडल का एनआईओएस का अध्ययन केंद्र खोला है। उन्होंने बताया कि इसमें आईटीआई में प्रशिक्षणरत् एवं आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी को एक भाषा व एक विषय अपनी सुविधानुसार चयन करना होगा।

यानी कि अभ्यर्थी को दो विषयों की परीक्षा देनी होगी। जबकि अभ्यर्थी के तीन विषय आईटीआई के माने जाएंगे। एनआईओएस द्वारा वर्ष में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई में अध्ययनरत एवं पासआउट अभ्यर्थी जो आठवीं पास हैं, वे दसवीं की परीक्षा दे सकते हैं तथा जो 10 वीं पास हैं वे 12वीं की परीक्षा दे सकते हैं।

30 सितंबर तक करवा सकते हैं पंजीकरण 
एटीआई के अनुसार 10 एवं 11 दिसंबर 2016 को एनआईओएस की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके लिए आईटीआई में अध्ययनरत या आईटीआई पास कर चुके अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक एटीआई में पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण एवं आवेदन पत्र ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन पत्र व अन्य जानकारी एनआईओएस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन


एससीवीटी प्रमाणपत्र धारकों को अंतिम मौका 
आईटीआई से दो वर्षीय एससीवीटी कोर्स करने वाले छात्रों के लिए भी अच्छी खबर है। प्रशिक्षण निदेशालय के सहायक निदेशक आरएस मर्तोलिया ने बताया कि एससीवीटी प्रमाणपत्र धारक अगर एनसीवीटी का प्रमाणपत्र हासिल करना चाहते हैं तो वे प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर एनसीवीटी की परीक्षा में सीधे बैठ सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी आईटीआई के प्रधानाचार्य से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जनवरी 2017 में होगी। इसके बाद एससीवीटी के अभ्यर्थियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी यह लास्ट चांस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें