पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड ने अतिरिक्त पंजाबी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसके लिए पूरे पंजाब में एक ही केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी।
आवेदकों को रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि उन्हें बोर्ड की वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करने होंगे। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के लिए दाखिला फार्म 16 जनवरी तक भरे जाएंगे। जबकि परीक्षा 24 और 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए पूरे राज्य में एक ही सेंटर बनाया गया है। वहीं, सेंटर तक आने के लिए विद्यार्थियों को मुश्किल न आए, इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से सवा दो बजे तक तय किया है।