फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्र संघ चुनावः प्रचार के अंतिम दिन छात्र संगठनों ने दिखाई ताकत, इन मुद्दों पर रहा फोकस

Wed, 05 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव प्रचार करते छात्रसंगठन
विज्ञापन
 पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को छात्र संगठनों ने अपनी ताकत झोंक दी। स्टूडेंट्स संगठनों की ओर से स्टूडेंट्स सेंटर, यूआईईटी, यूआईएलएस, केमिस्ट्री, मैथ्स सहित 62 विभागों में छात्र संगठनों ने जमकर प्रचार किया। प्रचार के माध्यम से छात्र संगठनों ने अपनी ताकत दिखाई। सबसे अधिक प्रचार छात्र संगठनों की ओर से ज्यादा वोट वाले विभागों में किया गया। चुनाव से पहले छात्र संगठन की ओर से अपने टेंट में भी जमकर प्रचार किया गया। प्रचार के माध्यम से छात्र संगठनों ने टेंट पर आने वाले विद्यार्थियों से सभी वादे पूरे करने का दावा किया।
विज्ञापन


सोई की ओर से किया गया प्रचार
सोई, इनसो, आईएसएस और हिमसू मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी ओर से यूआईईटी डिपार्टमेंट में सभी ने प्रचार किया। प्रचार के दौरान स्टूडेंट्स को मिलने वाली सभी सुविधाएं देने के वादे किए गए। प्रधान पद के उम्मीदवार इकबाल सिंह प्रिंस ने कहा कि अगर हम जीतेंगे तो स्टूडेंट्स के लिए मेडिसिन स्टोर, बुक स्टोर की शॉप यहां पर खोली जाएगी। वहीं, अच्छी कैंटीन भी खोलने के लिए पीयू से मांग की जाएगी। 

लड़कियों को हॉस्टल में मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाए जाने के वादे किए गए। इसके लिए स्टूडेंट्स संगठन की ओर से दावे किए गए। छात्र संगठनों की ओर से दिनभर विभागों में भी प्रचार किया गया। इसके अलावा पुसू के गठबंधन वाली पार्टी की ओर से भी हास्टल और सुविधाएं स्मार्ट करने के नाम पर वोट मांगा गया। इसके साथ ही स्टूडेंट़्स सेंटर पर सभी पार्टियों की ओर से प्रचार किया गया। वहीं, एनएसयूआई की ओर से भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। यह पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। इसमें भी सभी नेता प्रचार करने पहुंचे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने भी सुविधाओं के नाम पर मांगे वोट

चुनाव के मद्देनजर पीयू में बढ़ाई गई सुरक्षा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से भी सुविधाओं के नाम पर वोट मांगे गए। एबीवीपी की ओर से जमकर प्रचार किया गया। प्रचार के माध्यम से स्टूडेंट्स सेंटर, यूआईईटी, सहित 62 विभागों में टीम बनाकर कैंपेनिंग की गई। वहीं इसके अलावा अन्य संगठनों की ओर से वोट मांगे गए। इसे लेकर भी तैयारी पूरी की गई है। वहीं, अन्य पार्टियों की ओर से गठबंधन के नाम पर वोट मांगे गए। सभी पार्टियों ने स्टूडेंट्स सेंटर पर दिनभर वोट मांगे। सभी छात्र संगठनों की ओर से हैंड मेड पोस्टर दिखाया गया। वहीं कपड़ों में हैंड मेड स्टीकर लगाकर सभी संगठनों को समर्थन करने वाले स्टूडेंट्स भी दिखे।

दिनभर पीयू में रहा पुलिस का पहरा
पीयू में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसे लेकर पीयू के सभी गेटों में वाहनों की इंट्री चेक की गई। इसके अलावा पुलिस की ओर से सभी गेटों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इसे लेकर पीयू सिक्योरिटी भी चेकिंग करती है। किसी प्रकार की कोई गलत व्यवस्था नहीं हुई है। 
विज्ञापन

चुनाव में 65 फीसदी वोटिंग की संभावना

मत पेटियां ले जाते कर्मचारी
 पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में 65 फीसदी वोटिंग की संभावना है। पिछले 10 वर्षों को देखें तो 56 से 67 फीसदी तक वोटिंग हुई है। पीयू छात्र संगठनों की कैपेनिंग अंतिम दौर में है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को आकडे़ जारी किए हैं। इसमें 15,281 स्टूडेंट्स वोटिंग करेंगे। यूनिवर्सिटी के पिछडे़ आंकड़े देखें तो इसमें इंजीनियरिंग, यूआईएलएस सहित सभी विभागों के  स्टूडेंट्स भाग लेते रहे हैं।

इन विभागों में अधिक वोट होने के कारण छात्र संगठन यहीं से सदस्य उतारते हैं। इस बार छुट्टी के बाद भी पीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) इमैनुअल नाहर का मानना है कि वोटिंग में स्टूडेंट्स कहीं पर भी पीछे नहीं हैं। वह वोटिंग करेंगे। छुट्टियों का असर बीते रविवार और सोमवार को रहा, लेकिन मंगलवार को सभी डिपार्टमेंट में स्टूडेंट्स संगठनों ने जमकर प्रचार किया। साल 2010 से लेकर अब तक सबसे कम वोटिंग 2011 में हुई। 2011 में वोटिंग प्रतिशत 56 फीसदी रहा था।

पिछले वर्षों में वोटिंग प्रतिशत
साल        फीसदी
2010        60
2011        56
2012        61
2013        68
2014        59
2015        57
2016        67
2017        62 

छात्र संगठन सभी वोट वाले डिपार्टमेंट में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीयू छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग के लिए 162 बूथ बनाए गए हैं। पीयू ने तैयारी कर ली है। स्टूडेंट्स हर बार अपने अधिकार को लेकर वोटिंग करते हैं। इस बार भी वह वोटिंग करेंगे। -इमैनुअल नाहर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें