फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र काउंसिल चुनावों के देखते हुए पीयू प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय

Sat, 13 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट चुनाव - फोटो : file photo
विज्ञापन
अगले महीने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चुनाव से पहले हिंसक वारदात रोकने के लिए पीयू प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पीयू प्रशासन के अधिकारियों और सिक्योरिटी ऑफिस के साथ हुई मीटिंग में छात्र काउंसिल चुनाव तक आउटसाइडर्स पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में होने वाली हिंसा में अधिकतर बाहरी नेताओं का हाथ होता है। जानकारी अनुसार पीयू के सभी हॉस्टल वार्डन को भी नए निर्देश जारी किए हैं। पीयू प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन को चुनाव तक किसी भी आउटसाइडर को हॉस्टल में स्टे की अनुमति नहीं देने का आदेश दिया है। साथ ही हॉस्टल में आउटसाइडर को लिखित में अनुमति के बाद ही एंट्री दी जाएगी। आउटसाइडर की हॉस्टल गेट पर रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। 

चुनावी गतिविधियों की होगी वीडियोग्राफी  
पीयू कैंपस में सितंबर में होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर सभी छात्र संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। छात्र नेताओं ने पीयू प्रशासन के निर्देशों के बावजूद विभागों में जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पीयू अधिकारियों के अनुसार चुनाव के दौरान छात्र नेताओं की सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी की जाएगी। कक्षाओं में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के लिए डीएसडब्ल्यू दफ्तर की ओर से जल्द नोटिस जारी किया जाएगा।  
विज्ञापन


चुनावी तिथि के लिए आईजी को चिट्ठी 
पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव के लिए पीयू प्रशासन ने 9 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की है। इस संबंध में गृहसचिव और डीसी को चिट्ठी भेजी जा चुकी है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल के अनुसार उन्होंने फाइल आईजी के पास भेज दी है। अंतिम फैसला अब सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारी करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में अगले हफ्ते मीटिंग होने की उम्मीद है। पीयू कैंपस के साथ ही शहर के करीब 15 कॉलेजों में भी उसी दिन चुनाव कराए जाते हैं। 
 
कोट्स ...
पीयू कैंपस में हुई हिंसक वारदात में आउटसाइडर्स का हाथ रहता है। चुनाव तक हॉस्टल में बाहरी स्टूडेंट्स की एंट्री पर रोक रहेगी। कैंपस के सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक किया जा रहा है। मुख्य गेटों पर भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें