फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने बारहवीं के गणित के प्रश्न पत्र डिजाइन में किया बदलाव 

Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की गणित की परीक्षा अगले साल स्टूडेंट फ्रैंडली होगी। सीबीएसई ने गणित के डर को कम करने के लिए बारहवीं के गणित केप्रश्न पत्र के डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया है। 
विज्ञापन


प्रश्न पत्र में पहली बार दो अंक वाले प्रश्नों को जोड़ा गया है। यह लघु प्रश्न की श्रेणी में आएंगे। वहीं प्रश्नों की संख्या को 26 से बढ़ाकर 29 किया गया है। यह बदलाव वर्ष 2017 में होने वाली परीक्षा पर लागू होंगे।

गणित के प्रश्न पत्र में मौटे तौर पर तो विकल्प नहीं मिलेगा जबकि चार अंक व छह अंक वाले प्रश्नों में तीस फीसदी आंतरिक विकल्प छात्रों के पास रहेगा। गणित के शिक्षकों के मुताबिक बोर्ड ने प्रश्न पत्र को थोड़ा आसान बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


जिस तरह से दो अंक वाले प्रश्न जोड़े गए हैं, उससे छात्रों को ही आसानी होगी। वहीं हॉट्स (हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल) वाले प्रश्नों को दो हिस्सों में बांट दिया है। 

डीएवी स्कूल की गणित की शिक्षिका बिंदु दत्ता ने बताया कि जिस तरह से हॉट्स को वेटेज दी गई है। उससे बोर्ड ने प्रश्न पत्र के स्तर को अंतरराष्ट्रीय बनाने का प्रयास किया है। इससे गणित में काफी जीनियस रहने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।  

सीबीएसई ने लघु उत्तर वाले दो अंकों के तीन प्रश्नों को शामिल किया है। इस तरह से पूरे प्रश्न पत्र में दो अंक वाले प्रश्नों की वेटेज 16 अंकों की होगी। वर्ष 2016 की परीक्षा तक दीर्घ उत्तर वाले 6 अंकों वाले 7 प्रश्न आते थे जबकि वर्ष 2017 से सात की बजाए छह प्रश्न ही पूछे जाएंगे। 

मौटे तौर पर पूरे प्रश्न पत्र के डिजाइन को देखें तो एक-एक अंक वाले चार प्रश्न, दो अंक वाले आठ प्रश्न, चार अंक वाले 11 प्रश्न, व छह अंक वाले छह प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले की भांति ही प्रश्न पत्र की कठिनता का स्तर बीस फीसदी आसान, 60 फीसदी औसत व 20 फीसदी कठिन रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें