फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू बनेगी कैशलेस यूनिवर्सिटी, सिर्फ ऑनलाइन ही जमा होगी फीस

Sat, 03 Dec 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश की नंबर वन रैंकिंग पंजाब यूनिवर्सिटी अब पहली कैशलेस यूनिवर्सिटी बनने की तैयारी में जुट गई है। पीयू प्रशासन ने सभी आर्थिक लेनदेन पूरी तरह से ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। नए सिस्टम से पीयू के 3 लाख स्टूडेंट्स और हजारों शिक्षक व कर्मचारी जुड़ेंगे। नए सिस्टम लागू करने के लिए शुक्रवार को पीयू प्रशासन के एफडीओ ऑफिस की ओर से चिट्ठी जारी हो गई है।  
विज्ञापन


जिसमें पीयू कैंपस को पूरी तरह कैशलेस बनाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। आदेशों के तहत अगले सत्र (जुलाई 2017) तक सभी विभागों के स्टूडेंट की फीस, हॉस्टल फीस और अन्य फंड सिर्फ ऑनलाइन या प्लास्टिक मनी से स्वीकार होंगे। नए सिस्टम को लागू करने के लिए पीयू ने होमवर्क शुरू कर दिया है। इस मामले में एक कमेटी भी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

अमर उजाला ने ही सबसे पहले कैशलेस कैंपस को लेकर 23 नवंबर के अंक में शीर्षक ‘अगले सत्र से पीयू कैंपस में सिर्फ ऑनलाइन जमा करनी होगी फीस’ से खबर प्रकाशित की थी। पीयू प्रशासन ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही पीयू प्रशासन एसबीआई के साथ मिलकर पीयू कैंपस के विभागों में जाकर विद्यार्थियों और टीचर्स को कैशलेस सिस्टम के बारे में जागरूक करेगा। 15 दिसंबर के बाद विभागों में एसबीआई स्पेशल वर्कशॉप लगाएगा। अभियान डीन कॉलेज डेवलेपमेंट (डीएसडब्ल्यू) और पीयू स्टूडेंट काउंसिल के सहयोग से चलाया जाएगा। गौरतलब है कि पीयू प्रशासन ने 2012 में ऑनलाइन फीस सुविधा शुरू की थी, लेकिन रिस्पांस काफी फीका रहा। नए सिस्टम को यूजर फ्रेंडली बनाया जाएगा, ताकि सभी ऑनलाइन सिस्टम का प्रयोग करें।  
Trending Videos
विज्ञापन

सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स के खोले जाएंगे अकाउंट्स

VC Arun Grover On PU - फोटो : अमर उजाला
पीयू के 18 हॉस्टल और 75 विभागों में लगेंगी स्वाइप मशीन 
कैशलेस सिस्टम लागू करने के लिए पीयू के 18 हॉस्टल, 75 विभाग, एसी जोशी लाइब्रेरी, प्रशासनिक ब्लॉक, गेस्ट हाउस और स्टूडेंट सेंटर पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए स्वाइप मशीन लगाई जाएंगी। इससे पहले पीयू प्रशासन पीयू के 100 फीसदी स्टूडेंट्स और टीचर्स के अकाउंट खोलने के लिए अभियान चलेगा।

 हॉस्टल में अकाउंट खोलने के लिए कैंप लगाए जाएंगे और फीस जमा करने के लिए हॉस्टल का अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। 16 हजार स्टूडेंट्स और 5 हजार से अधिक कर्मचारियों को एटीएम डेबिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। जीरो बैलेंस पर यह सुविधा मिलेगी। उधर पीयू प्रशासन एफिलिएटेड सभी 192 कॉलेजों को भी कैशलेस सिस्टम लागू करने के लिए चिट्ठी लिखेगा। अधिकारियों के अनुसार पहले मॉडल प्रोजेक्ट के तहत इसे पीयू कैंपस में लागू किया जाएगा।   
 
केंद्र सरकार के कैशलेस प्रोजेक्ट को पंजाब यूनिवर्र्सिटी पूरी तरह लागू करने की तैयारी में है। अगले सेमेस्टर तक पीयू में सभी लेनदेन पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा। स्टूडेंट्स की डिपार्टमेंट और हॉस्टल फीस भी 100 फीसदी कैशलेस होगी। नए सिस्टम के प्रति जागरूकता के लिए इसी महीने से एसबीआई के साथ मिलकर अवेयरनेस कैंप लगाए जाएंगे। 
सीए विक्रम नैय्यर, फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट ऑफिसर पंजाब यूनिवर्सिटी   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें