पीयू ने एमएड (जनरल), एमकॉम(आनर्स) और एमबीए(एग्जीक्यूटिव) कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन ने एमएड (जनरल) प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार 30 जून तक स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे।
पीयू एमएड के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित नहीं करेगा। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। बीएड में 50 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म पीयू वेबसाइट www. admissions.puchd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फार्म एजुकेशन डिपार्टमेंट ब्लॉक-2 ग्राउंड फ्लोर पर जमा करने होंगे।
मेरिट के आधार पर 14 जुलाई को एमएड प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। स्टूडेंट को दसवीं, ग्रेजुएशन, बीएड की मार्क्सशीट और डिग्री सेल्फ अटेस्ट कर जमा करनी होगी। स्टूडेंट को एनसीसी, एनएसएस, यूथ फेस्टिवल जैसे सर्टिफिकेट्स के भी अंक दिए जाएंगे।
एमकॉम-एमबीए के लिए 30 जून तक आवेदन
पंजाब यूनिवर्सिटी में एमकॉम(आनर्स) और एमबीए(एग्जीक्यूटिव) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट में अपीयर स्टूडेंट को 30 जून तक आवेदन करना होगा। पीयू प्रवक्ता अनुसार आवेदन फार्म पीयू वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। आवेदन फार्म पीयू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) में जमा करने होंगे। एंट्रेंस के बाद आवेदन फार्म नहीं भरने वालों को दाखिले के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।