फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएशन की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

Tue, 19 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
कट ऑफ में कॉलेजों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के गवर्नमेंट कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन की मेरिट लिस्ट मंगलवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्सेज के लिए सुबह 12 बजे नोटिस बोर्ड पर कॉलेज की ओर से मेरिट लिस्ट लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद स्टूडेंट्स के दस्तावेज चेक करने के बाद फीस जमा करवाने के लिए ई चालान जनरेट किए जाएंगे। स्टूडेंट्स स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की किसी भी ब्रांच में फीस जमा करवा सकते है। गौरतलब है कि हायर एजुकेशन विभाग की ओर से पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए दस्तावेज जमा करवाने की  अंतिम डेट 14 जुलाई रखी गई थी। इसके बाद अधिक आवेदन न होने के की वजह से डेट एक्सटेंड कर दी गई। स्टूडेंट्स को दस्तावेज जमा करवाने के लिए 18 जुलाई तक का समय दिया गया, जो कि सोमवार को समाप्त हो गया है। अब जिले के  कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। 

अभी भी जिले के  चारों कॉलेज सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज कालका और  बरवाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन में सीटें खाली पड़ी है। इसके लिए हायर एजुकेशन विभाग की ओर से आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को समाप्त नहीं किया गया है। जो स्टूडेंट्स अभी पीजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन नहीं कर सका है वह अभी भी आनलाइन आवेदन कर सकता है। स्टूडेंट्स www.highereduhry.com पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। 
विज्ञापन


ग्रेजुएशन में अभी भी दाखिले का मौका
जिले के चारों कॉलेजों में से सिर्फ अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज की ही ग्रेजुएशन में सीटें फुल हुई है, बाकि के तीनों कॉलेजों में स्टूडेंट्स अभी भी दाखिला लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते है। स्टूडेंट्स सिर्फ उसी संकाय के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिस संकाय में सीट उपलब्ध है। सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज में बीए, बीएससी, बीसीए, एमकॉम, एमए, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीसीए और बीपीएड के लिए आवेदन कर सकते है। वहीं सेक्टर 14 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में छात्राएं बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, बीसीए और बीबीए में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है।

बरवाला के गवर्नमेंट कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी व बीसीए के लिए आवेदन कर सकते है। कालका के अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज में सिर्फ पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स एमए और एमकॉम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें