फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा फरीद विवि ने जारी किया PMET का रिजल्ट, ये रहे पहले 3 टॉपर्स

Fri, 24 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 11 जून को आयोजित पीएमईटी परीक्षा के नतीजे की घोषणा कर दिए हैं। इसमें फरीदकोट के लविश गुप्ता ने पहला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) के अरविंदर गुलाटी ने दूसरा और पटियाला के सुनील गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नतीजे के पहले 10 स्थानों में 9 स्टूडेंट्स मालवा रीजन से संबंधित हैं जबकि एक छात्रा चंडीगढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने इस साल पहली बार पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। दो शिफ्टों में हुई परीक्षा में 14689 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यूनिवर्सिटी की तरफ से 15 जून को नतीजा घोषित किया जाना था लेकिन परीक्षा की दोनों शिफ्टों के कुल 400 में से 110 प्रश्नों पर एतराज सामने आने के चलते नतीजा बनाने में एक सप्ताह की देरी हो गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों के एतराज दूर करने के लिए विषय माहिरों की तीन कमेटियों का गठन किया गया।

साथ ही एम्स नई दिल्ली की मदद से नार्मोलाइजेशन और प्रतिशत-प्रतिशतक फार्मूले के आधार पर नतीजा तैयार किया गया है। इस परीक्षा में 67 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा दी थी लेकिन नतीजे के पहले 10 स्थानों में से महज तीन स्थानों पर ही लड़कियां कब्जा जमा पाई है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राज बहादुर ने बताया कि पीएमईटी का नतीजा तैयार करने में एम्स की तरफ से अपनाए जाने वाले फार्मूले की मदद ली गई है। सामान्य वर्ग का नतीजा 74.8080088 प्रतिशत और एससी/बीसी वर्ग का नतीजा 48.1141003 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

पीएमईटी में तलवंडी भाई के अरविंद प्रदेश में द्वितीय

भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए युवाओं को खासी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
पीएमईटी पंजाब के घोषित हुए नतीजों में फिरोजपुर के तलवंडी भाई से अरविंद गुलाटी ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अरविंद की बहन भी एमबीबीएस कर रही है। अरविंद की मां मनजीत कौर और पिता सुखदेव सिंह दोनों ही सरकारी लेक्चरर हैं।

पटियाला के सनिल गर्ग को पीएमईटी में तीसरा रैंक
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट की ओर से पहली बार लिए गए पीएमईटी के ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट में पटियाला के सुनील गर्ग ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में तीसरा रैंक पाया है।

जैसे ही रिजल्ट आउट हुआ सुनील गर्ग के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सुनील गर्ग का कहना है कि उनके पिता संदीप गर्ग और मां शिवाली अग्रवाल दोनों ही डाक्टर हैं। वह दोनों ही उनके जीवन में प्रेरणास्रोत हैं। उनकी तरह वह भी एक बड़ा डाक्टर बनना चाहता है।

सुनील ने कहा कि उसका सपना एक बड़ा न्यूरो सर्जन बनकर गरीब मरीजों की सेवा करना है। सुनील ने बताया कि पीएमईटी से पहले वह आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की ओर से लिए गए एंट्रेंस टेस्ट में 23वां रैंक हासिल कर चुका है। सुनील के माता-पिता ने बताया कि सनिल ने डाक्टर बनने के लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन

पीएमईटी परीक्षा के 15 टॉपरों की सूची

च‌िक‌ित्‍सक
1.लविश गुप्ता फरीदकोट
2.अरविंद गुलाटी तलवंडी भाई(फिरोजपुर)
3.सनील गर्ग पटियाला
4.अंकूर गर्ग बठिंडा
5.प्रीतइंद्र मनसाईयां मानसा
6.गुरसिस बोपाराये पटियाला
7.अरूषि सेक्टर 19,चंडीगढ़
8.एकजीत सिंह सिद्धू बठिंडा
9.पवनजोत कौर बठिंडा
10.चिराग बांसल रामपुरा फुल
11.चिराग गुप्ता तरनतारन
12.हरलीन कौर बटाला
13.भारत शर्मा मुकेरिया
14.दीक्षित वालिया पठानकोट
15.परूल मौड़ मंडी (बठिंडा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें