फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पीस फेस्ट: पाक लड़कियों ने बच्चों को दिए विशेष ग्रीटिंग कार्ड

Thu, 29 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल गया
विज्ञापन
11 वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट -2016 के तीसरे दिन की शुरुआत गांव के दौरे से हुई। वीरवार को सुबह दो अलग अलग ग्रुप में डेलीगेट्स ने खुड्डा अली शेर तथा सारंगपुर गांवों का दौरा किया और ग्रामीण भारत से रूबरू हुए। पीस फेस्ट का आयोजन युवसत्ता द्वारा किया गया है।
विज्ञापन


दोनों गांवों की पंचायतों ने पीस फेस्ट के प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। यहां गुरुद्वारा में लंगर छकने के बाद 32 देशों के प्रतिभागी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में आयोजित प्लेनरी सेशन में हिस्सा लेने के चले गए। वहीं पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल गया जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने साथ लाए स्कूली बच्चों को शांति संदेश वाले विशेष ग्रीटिंग कार्ड दिए, बल्कि विद्यार्थियों को फ्रेंडशिप कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। पाकिस्तान की छात्राओं ने शांति का बीज बोने का सफल प्रयास भी किया ताकि भारत पाकिस्तान रिश्ते और मजबूत हो सकें।

अपने-अपने देश में लड़कियों की हालत बताई 
आईएसबी में दिन की शुरुआत तीसरे एशिया स्तरीय रीजनल मीट से हुई । इसका विषय था ‘एजुकेट गर्ल्स -एम्पॉवर वर्ल्ड’। इस सत्र का संचालन पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. डेजी जराबी ने किया। सत्र में विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने अपने अपने देशों में लड़कियों की स्थिति पर प्रकाश डाला। नेपाल की प्रतिभागियों ने बताया कि किस तरह से उनके देश में लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें