फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू जोनल यूथ हेरिटेज फेस्टिवल में GCG-11 ओवर ऑल चैंपियन

Thu, 29 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल में जीसीजी-11 चंडीगढ़ ओवर ऑल चैंपियन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में चार दिवसीय पीयू जोनल यूथ हेरिटेज फेस्टिवल का वीरवार को शानदार प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। यूथ फेस्टिवल के 50 से अधिक इवेंट्स में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटौरी।  यूथ फेस्टिवल में बेटियों ने सामाजिक संदेश देते नाटक, गीत, कविता और गायन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 
विज्ञापन


पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल में जीसीजी-11 चंडीगढ़ ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। जीसीजी-11 की टीमों ने कुल 54 इवेंट में से 23 में पहला, 15 में दूसरा और 7 में तीसरा स्थान हासिल किया है।

यूथ फेस्ट के अंतिम दिन गिद्दा की प्रस्तुति शानदार रही। कड़े मुकाबले के बाद नेशनल कॉलेज ऑफ वुमन माछीवाड़ा गिद्दे में विजेता रही, जबकि एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 की टीम दूसरे और देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 की टीम तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


यूथ फेस्ट के अंतिम दिन सुबह के सत्र में डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के डायरेक्टर (कॉलेज) डॉ. सतीश कुमार शर्मा और समापन मौके पर पंजाब के स्टेट इंर्फोमेशन कमीशन डॉ. पवन कुमार सिंगला मुख्य अतिथि थे। एमसीएम कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने यूथ फेस्ट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
यूथ फेस्ट के रिजल्ट इस प्रकार रहे :  

फोक डांस(लुड्डी-सम्मी) में जीजीएसडीडब्ल्यू-26 की टीम पहले, जीसीजी-42 दूसरे और एमसीएम टीम तीसरे स्थान पर रही। लेडीज ट्रेडिशनल सांग में जीसीजी-11 पहले, जीसीजी-42 और जीजीएससीडब्ल्यू-26 संयुक्त रुप से दूसरे और एमसीएम-36 तीसरे स्थान पर रहा। स्टोरी राइटिंग में देव समाज-45 पहले, एमसीएम-36 दूसरे और जीसीजी-11 की टीम तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में जीसीजी-11 की छात्रा अवरीत पहले और जसलीन विर्क दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं एमसीएम-36 की छात्रा रितू तीसरे स्थान पर रहीं। 

कोट्स ...
यूथ फेस्टिवल के रिजल्ट से मैं काफी खुश हूं। कॉलेज लगातार चौथे साल ओवर ऑल चैंपियन जीता है। शानदार रिजल्ट के लिए सभी छात्राओं, टीचर्स और स्टॉफ को बधाई। यूथ फेस्टिवल का एमसीएम कॉलेज-36 ने शानदार आयोजन किया है। -प्रोफेसर अनीता कौशल, प्रिंसिपल, जीसीजी-11
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें