पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव दो महीने के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। चुनाव की सभी तारीखों में बदलाव होगा, जिसकी सूचना पंजाब विश्वविद्यालय बाद में देगा। चुनाव स्थगित होने के बाद कांग्रेस समर्थित गोयल ग्रुप में आक्रोश है। उनका कहना है कि भाजपा ग्रुप सीनेट चुनाव हार रहा था, इसलिए चुनाव स्थगित करवाए गए हैं।