नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेईई) 29 अगस्त को आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कोविड-19 के चलते 22 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगी।
एनटीए महानिदेशक की ओर से इस संबंध में छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। 29 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले जारी होंगे। छात्रों को एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए छात्रों और अभिभावकों को समय-सयम पर एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट चेक करने का भी आग्रह किया गया है। इसी प्रवेश परीक्षा की मेरिट से देशभर के होटल मैनेजमेंट संस्थानों में स्नातक डिग्री में दाखिला मिलता है।