फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव दो महीने के लिए स्थगित

Sun, 16 Aug 2020 10:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव दो महीने के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। कोविड-19  को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। चुनाव की सभी तारीखों में बदलाव होगा, जिसकी सूचना पंजाब विश्वविद्यालय बाद में देगा। चुनाव स्थगित होने के बाद कांग्रेस समर्थित गोयल ग्रुप में आक्रोश है। उनका कहना है कि भाजपा ग्रुप सीनेट चुनाव हार रहा था, इसलिए  चुनाव स्थगित करवाए गए हैं। 

विज्ञापन


चुनाव स्थगन के आदेश के खिलाफ गोयल ग्रुप हाईकोर्ट जा सकता है, इसकी तैयारी की जा रही हैं। इसके अलावा पीयू वीसी कार्यालय के बाहर गोयल ग्रुप धरना प्रदर्शन भी कर सकता है, लेकिन इससे पहले गोयल ग्रुप वह अभिलेख जुटा रहा है, जिसके तहत चुनाव स्थगित किए गए हैं। मालूम हो  की पीयू सीनेट चुनाव 24 अगस्त से लेकर सितंबर तक कई चरणों में होने थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें