फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में तीन अगस्त से लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, एकेडमिक कैलेंडर में जारी की तारीख

Thu, 23 Jul 2020 12:40 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन कक्षाएं तीन अगस्त से शुरू होंगी। एकेडमिक कैलेंडर में यह डेट जारी की गई है। लेकिन पीयू को इस तिथि से पहले स्टूडेंट्स के प्रमोट और परीक्षाओं को लेकर निर्णय लेना होगा, तभी शिक्षक भी स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं का सिलेबस पढ़ा पाएंगे। कोरोना महामारी के चलते पीयू 20 मार्च से बंद चल रहा है। कोरोना को देखते हुए यह ऑनलाइन कक्षाएं सस्पेंड चल रही हैं।
विज्ञापन


अब पीयू ने एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। उसमें 3 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का जिक्र है। पीयू और कॉलेजों के शिक्षकों को यह बात पता चली तो वह भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। ऑनलाइन शिक्षण कैसे होगा, कैसे नोट्स बनेंगे, यह सभी चीजें शिक्षक तैयार करने में लगे हुए हैं। कुछ शिक्षक यूट्यूब पर वीडियो बना रहे हैं, ताकि स्टूडेंट्स उसे देखकर आसानी से पढ़ सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें