कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों की लाइनें लग रही है। सभी कॉलेजों में रौनक फिर लौट आई है।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सरकारी कॉलेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने आवेदन की तिथि 27 जून करने की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि इस साल जीसी-11, जीसीजी-11, जीसीजी-42, जीसी-46, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-42 और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश में दाखिले के लिए 24 जून तक आवेदन मांगे गए थे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन देने थे, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम व्यस्त होने के कारण काफी स्टूडेंट आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
इस संबंध में स्टूडेंटस ने शिक्षा अधिकारियों को आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। शहर के सरकारी कॉलेजों में प्रथम वर्ष में करीब 7 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सभी सरकारी कॉलेजों के लिए इस बार ज्वाइंट प्रॉस्पेक्टस जारी किया गया है।