फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: ड्रॉ के लिए योग्य आवेदकों की सूची हुई जारी, पर गायब हुए कई बच्चों के नाम

Wed, 16 Jan 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Admission
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी, केजी) दाखिले का दूसरा दौर शुरू हो गया है। ड्रा के लिए योग्य आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। आवेदन फॉर्म में त्रुटि होने के कारण कुछ फार्म रद्द भी किए गए हैं। जिन स्टूडेंट्स के फार्म सही पाए गए हैं, स्कूलों ने उन सभी की लिस्ट अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिन पेरेंट्स ने अभी तक लिस्ट नहीं देखी है, वे स्कूल की वेबसाइट पर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


एडमिशन के शेड्यूल के अनुसार जिन कैंडिडेट्स के नाम लिस्ट में शामिल हैं, वे सभी अब ड्रा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। स्कूलों ने अपने ड्रॉ निकालने की तारीख और टाइमिंग भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। गौरतलब है कि 2019-20 सत्र में एंट्री लेवल दाखिले के लिए प्रत्येक स्कूल में 3 से 14 दिसंबर तक फार्म जमा करवाने की तारीख तय की गई थी। इस दौरान स्कूलों ने 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी ली थी। इसके बाद 15 जनवरी तक एडमिशन के लिए चयनित बच्चों की लिस्ट जारी करनी अनिवार्य थी।

ड्रॉ के बाद 12 फरवरी तक जमा करानी होगी फीस
ड्रॉ प्रक्रिया के बाद स्कूल में एडमिशन पाने वाले छात्रों के अभिभावकों को 12 फरवरी तक फीस जमा करवानी होगी। यह सूचना स्कूल अपनी वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर भी जारी कर सकता है। ड्रॉ के बाद फीस जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 12 फरवरी तक सभी अभिभावकों को बच्चों की फीस को जमा कराना होगा। यदि फीस जमा नहीं होती है तो वह सीट खाली मानी जाएगी और उसके स्थान पर किसी दूसरे स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकता है।
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस की 1500 सीटों पर भी होगा दाखिला
प्राइवेट स्कूलों को आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर ईडब्ल्यूएस बच्चों को दाखिला देना होगा। प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे की करीब 1500 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। कोर्ट के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग इस बार इन सीटों को लेकर प्राइवेट स्कूलों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। सभी ईडब्ल्यूएस सीटों की जानकारी भी स्कूलों को वेबसाइट पर देनी होगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें