फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS में दाखिला: एनआरआई कोटे की सीटों के लिए एंट्रेंस की डेट तय

Wed, 29 Jun 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने राज्य के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए एंट्रेंस लेगी। 31 सीटों को भरने के लिए ये स्पेशल मेडिकल एंट्रेंस कराया जा रहा है। यह टेस्ट 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस साल यूनिवर्सिटी की तरफ से पहली बार एनआरआई कोटे की सीटों के लिए अलग एंट्रेंस टेस्ट करवाया जाएगा। इससे पहले यह सीटें भी पीएमईटी परीक्षा के आधार पर ही भरी जाती रही है लेकिन अक्सर ही इन सीटों के खाली रह जाने की वजह से राज्य के मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग ने 21 मार्च 2016 को एक नोटिफिकेशन जारी करके एनआरआई स्टूडेंट्स को पीएमईटी परीक्षा से राहत दे दी थी और उन्हें 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला का प्रावधान कर दिया था।

लेकिन 10 जून को विभाग ने अपना फैसला बदलते हुए एनआरआई कोटे की सीटों के लिए टेस्ट जरूरी कर दिया जिसके चलते अब बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने एनआरआई सीटों के लिए स्पेशल टेस्ट करवाने का फैसला लिया है। हालांकि राज्य के निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की 70 सीटों पर नीट-2016 के आधार पर दाखिला होगा लेकिन सरकारी कॉलेजों की सीटें भरने के लिए इसलिए भी अलग टेस्ट की व्यवस्था की गई ताकि एनआरआई सीटें खाली नहीं रहे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी सुत्रों का दावा है कि यह टेस्ट पीएमईटी के मुकाबले काफी आसान होगा क्योंकि पिछले वर्षो के दौरान एनआरआई स्टूडेंट्स के पीएमईटी टेस्ट क्लीयर न करने की वजह से सरकारी कॉलेज आर्थिक नुक्सान झेलते रहे है। पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की एमबीबीएस सीट का फीस 1.10 लाख डॉलर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें