कॉलेज में व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इन्द्री के रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में एसएल अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल मौजूद रहे। उन्होंने MOOC's (Massive Open Online Courses) पर विद्यार्थियों को एक विस्तार व्याख्यान दिया।
प्रोफेसर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह बिना फीस के या बहुत कम फीस देकर घर बैठकर ही दुनिया भर में किसी भी प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से सर्टिफिकेट या डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर निशा खन्ना ने कहा कि यह वक्तव्य विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हुआ।
21वीं सदी में तकनीकी विस्तार के चलते पूरा विश्व एक ग्लोबल विलेज बन गया है। इससे जहां दूरियां खत्म हुईं, वहां तकनीकी विस्तार के कारण रोजगार के कई क्षेत्र भी विकसित हुए। इन क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी पाने के अवसर पर मिले, लेकिन जानकारी के अभाव में युवाओं तक यह जानकारी नहीं पहुंच पाती। न ही किसी तरह का मार्गदर्शन हो पाता है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में इस तरह के व्याख्यान अनिवार्य हो जाते हैं।
रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा भविष्य में भी इस तरह के व्याख्यान आयोजित किए जाते रहेंगे। बता दें कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। विद्यार्थियों ने व्याख्यान की अत्यंत प्रशंसा की। वहीं इस कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेंद्र ढिल्लों, प्रोफेसर नूतन गर्ग, प्रोफेसर रीटा अरोड़ा, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर ममता, प्रोफेसर विभा, प्रोफेसर सुरेश, प्रोफेसर राजकुमार इत्यादि मौजूद रहे।