फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी और हॉस्टल के बाहर की सड़कें खस्ताहाल, नहीं की जा रही मरम्मत

Wed, 12 Feb 2020 12:32 PM IST
खुशबू गोयल कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में एसी जोशी लाइब्रेरी को जाने वाली सड़क और लाइब्रेरी की पार्किंग करीब छह महीने से खस्ता हाल में है। इस सड़क और पार्किंग को बनवाने को लेकर स्टूडेंट काउंसिल के सदस्य कई बार प्रशासन केसामने मांग रख चुके हैं। इसके अलावा पीयू वीसी प्रो. राजकुमार के साथ जनवरी में हुई मीटिंग में भी इस मुद्दे को स्टूडेंट्स काउंसिल सदस्यों ने उठाया था।
विज्ञापन


उस दौरान वीसी ने स्टूडेंट्स को आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क और पार्किंग बनवा दी जाएगी। इसके बावजूद अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से लाइब्रेरी की सड़क और पार्किंग पर कोई काम नहीं किया गया है। एसी जोशी लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहती है। स्टूडेंट्स का यहां आना जाना लगा रहता है।

पीयू छात्र गगनदीप ने बताया कि लाइब्रेरी के साथ ही स्टूडेंट सेंटर हैं, जिसके कारण विद्यार्थी लाइब्रेरी की पार्किंग में ही गाड़ियां लगाकर स्टूडी करने आते हैं। इसके बावजूद पीयू प्रशासन की ओर से सड़क और पार्किंग को नहीं बनाया जा रहा है। सड़क पिछले छह महीने से बुरी तरह टूटी पड़ी है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी का पार्किंग एरिया भी खस्ता हाल में है। वहां पार्किंग एरिया की सड़क के बड़े बड़े पत्थर निकले पड़े हैं। वहीं पास सड़क के साथ सीवरेज का ढक्कन भी टूटा हुआ है। वहां स्ट्रीट लाइट की भी सुचारुव्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात को वहां से गाड़ी निकालतेे समय विद्यार्थियों के साथ हादसा की संभावना बनी रहती है।

लाइब्रेरी की सड़क बनाने के मुद्दे को स्टूडेंट काउंसिल ने जनवरी में वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार के साथ हुई मीटिंग में भी उठाया था। उस दौरान वीसी ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क बनवा दी जाएगी, लेकिन अभी तक इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इस पर कोई काम नहीं किया गया है।
- मनप्रीत सिंह माहल, ज्वॉइंट सेक्रेटरी पीयू स्टूडेंट कांउसिल

एसी जोशी लाइब्रेरी की पार्किंग को लेकर हमारी तरफ से अक्तूबर में एक्सईएन को पत्र लिखा गया था। उस दौरान उन्होंने पैच वर्क करवा दिया था। लेकिन बारिश के बाद पार्किंग ज्यादा टूट गई। नंवबर में भी हमारी ओर से दोबारा पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- चेतन चौधरी, अध्यक्ष, पीयू स्टूडेंट काउंसिल

लाइब्रेरी की सड़क के लिए बजट आवंटित हो गया है। अप्रैल माह तक सड़क बनवा दी जाएगी।
- आरके राय, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें