इनका चयन कई माध्यमों से होता है। तमाम स्टूडेंट्स के अंक कुछ ही कम होते हैं, लेकिन सीटों की संख्या कम होने के कारण वह दाखिला नहीं ले पाते हैं। अब ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिल जाएगा।
3.36 करोड़ से बनेगा नया भवन
जिस तरह पीयू ने सीटों की संख्या में वृद्धि की है उसी तरह उनकी कक्षा संचालन के लिए भवन की भी व्यवस्था की जा रही है। यूआईएलएस भवन के पास ही दो मंजिला नया भवन बनेगा। इस पर 3.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पैसे मिलते ही इस भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। फिलहाल बढ़ाई गई सीटों पर कक्षाओं का संचालन फार्मेसी विभाग में होगा। इस विभाग ने चार कमरे यूआईएलएस को दिए हैं।
होशियारपुर सेंटर की सीटें अगले सत्र में बढ़ सकतीं
पीयू के रीजनल सेंटर होशियापुर में लॉ की सीटों की संख्या 60 है। जानकारों का कहना है कि स्टूडेंट्स की संख्या को देखते हुए ये सीटें काफी कम हैं। अगले साल सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि इन सीटों की संख्या 100 तक पहुंच जाएगी।
कानून से स्नातक व परास्नातक करने वाले विद्यार्थियों को बढ़ाई गई सीटों से लाभ मिलेगा। नए शैक्षिक सत्र में इन सीटों पर दाखिले होंगे। नए भवन के लिए प्रस्ताव लगभग पास है। फिलहाल कक्षाओं के संचालन के लिए फार्मेसी में जगह मिल गई है। - प्रो. रतन सिंह, निदेशक, यूआईएलएस पीयू