फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से लॉ करने वाले पढ़ें अच्छी खबर, बढ़ाई गईं सीटें...ज्यादा छात्रों को मिलेगा मौका

Sat, 12 Jan 2019 05:14 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : file photo
विज्ञापन

लॉ करने वाले स्टूडेंट्स के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी खुशियों की सौगात लेकर आई है। पीयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में सीटों की संख्या में इजाफा कर दिया है। स्नातक व परास्नातक में 160 सीटें बढ़ा दी गई हैं। पहले 320 सीटें थी जो बढ़ाकर 480 कर दी गई हैं। पीयू से कानून की पढ़ाई करने के लिए देशभर के स्टूडेंट्स आते हैं, लेकिन सीटों की संख्या कम होने के कारण उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाती थी। 

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखकर सीटों की संख्या में इजाफा कर दिया है। सर्वाधिक सीटों की बढ़ोत्तरी स्नातक कक्षाओं में की गई है। नए शैक्षिक सत्र से इसका श्री गणेश होगा। आंकड़ों पर गौर फरमाया जाए तो बीए एलएलबी में अब तक 120 सीटें थीं। इतनी ही सीटें बीकॉम एलएलबी में हैं। अब इन सीटों की संख्या बढ़ाकर 180-180 कर दी गई हैं। 

इसी तरह एलएलएम में पहले मॉर्निंग कक्षाओं में 40 सीटें होती थीं। इतनी ही सीटें ईवनिंग में चलती थीं, लेकिन अब इन सीटों की संख्या बढ़ाकर 60-60 कर दी गई हैं। सीटों की बढ़ोत्तरी करने से कई स्टूडेंट्स का लॉ करने का सपना साकार होगा। मालूम हो कि हर साल यूआईएलएस से कानून की पढ़ाई करने के लिए पीयू को आठ से दस हजार अप्लीकेशंस मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका चयन कई माध्यमों से होता है। तमाम स्टूडेंट्स के अंक कुछ ही कम होते हैं, लेकिन सीटों की संख्या कम होने के कारण वह दाखिला नहीं ले पाते हैं। अब ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिल जाएगा।

3.36 करोड़ से बनेगा नया भवन
जिस तरह पीयू ने सीटों की संख्या में वृद्धि की है उसी तरह उनकी कक्षा संचालन के लिए भवन की भी व्यवस्था की जा रही है। यूआईएलएस भवन के पास ही दो मंजिला नया भवन बनेगा। इस पर 3.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पैसे मिलते ही इस भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। फिलहाल बढ़ाई गई सीटों पर कक्षाओं का संचालन फार्मेसी विभाग में होगा। इस विभाग ने चार कमरे यूआईएलएस को दिए हैं।

होशियारपुर सेंटर की सीटें अगले सत्र में बढ़ सकतीं
पीयू के रीजनल सेंटर होशियापुर में लॉ की सीटों की संख्या 60 है। जानकारों का कहना है कि स्टूडेंट्स की संख्या को देखते हुए ये सीटें काफी कम हैं। अगले साल सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि इन सीटों की संख्या 100 तक पहुंच जाएगी। 

कानून से स्नातक व परास्नातक करने वाले विद्यार्थियों को बढ़ाई गई सीटों से लाभ मिलेगा। नए शैक्षिक सत्र में इन सीटों पर दाखिले होंगे। नए भवन के लिए प्रस्ताव लगभग पास है। फिलहाल कक्षाओं के संचालन के लिए फार्मेसी में जगह मिल गई है। - प्रो. रतन सिंह, निदेशक, यूआईएलएस पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें