फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूः छात्र संघ चुनाव को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश, उल्लंघन किया तो खैर नहीं होंगी

Fri, 30 Aug 2019 02:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को होने जा रहे हैं। इस बार आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें पूरी तरह लागू होंगी। इसी को ध्यान में रखकर चुनाव कमेटी ने सभी वार्डन व चेयरपर्सन की बैठक ली।
विज्ञापन


वार्डन से कहा है कि किसी भी हॉस्टल में कोई छात्र संगठन शराब आदि की पार्टी करते हैं तो उन पर कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही वह खर्च संबंधित प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जुड़ेगा। इसलिए चेकिंग गहनता के साथ करें। वहीं चेयरपर्सन से कहा है कि वह लिंगदोह कमेटी के निर्देशों का पालन कराएं। साथ ही कक्षाओं में प्रचार के लिए आने वाले प्रत्याशियों पर नजर बनाए रखें।

वार्डन्स को दिए यह निर्देश
वर्तमान में किसी भी बाहरी छात्र को न आने दें। उसके लिए पहले ही गेट पर जांच कर ली जाए। रूम में रह रहे छात्रों की लिस्ट बना ली जाए। सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी जाए। हॉस्टल मेस व कैंटीन में कोई भी ऐसी चीज की बिक्री न हो जिसको लेकर आपत्ति हो। यह भी ध्यान रखें कि संगठनों के नेता आपस में बहस आदि न करने पाएं।
विज्ञापन


हर दिन हर रूम का निरीक्षण करें। किसी प्रकार की कोई पार्टी न होने दें। नियमों के मुताबिक हॉस्टलों के गेट बंद किए जाएं और खोले जाएं। कोई भी छात्र उत्पात मचाता है तो पुलिस को सूचित करें। प्रतिबंधित चीजें किसी भी हाल में हॉस्टलों तक न पहुंचे। आदेश दिए हैं कि आचार संहिता का हर हाल में पालन हो। इसे तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए।

31 को खुलेगा पीयू
छात्र संघ चुनाव के चलते 31 अगस्त शनिवार को पीयू खुलेगा और सभी कार्य होंगे। इसकी जगह 25 अक्टूबर का अवकाश पीयू में घोषित किया गया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं।

हॉस्टल आवंटन पर लगी रोक, गेस्ट इंट्री भी नहीं होगी

छात्र संघ चुनाव के चलते पीयू चुनाव कमेटी ने वीरवार को सभी हॉस्टलों में प्रवेश फिलहाल रोक दिए गए हैं। उनका आवंटन आचार संहिता के बाद 10 सितंबर से किया जाएगा। यही नहीं पीयू में गेस्ट इंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। कोई भी गेस्ट हॉस्टल में नहीं रुक सकते। यही नहीं खाने के लिए भी गेस्ट हॉस्टलों में नहीं जा सकते।

हॉस्टलों में खाने के दौरान भी विवाद हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू चुनाव कमेटी ने आदेश जारी किए हैं कि छात्र एक-दूसरे हॉस्टल में खाने के लिए न जाएं। साथ ही रात को भी छात्र यदि बाहर जाएंगे तो उन्हें रजिस्टर में हस्ताक्षर करने होंगे। छात्राओं के हॉस्टल में यह प्रक्रिया पहले से अपनाई जा रही है। उसी बेस पर यह ब्वायज हॉस्टल में प्रक्रिया शुरू की गई।

200 रुपये पड़ेगा जुर्माना
यदि कोई छात्र संगठन हॉस्टल या विभागों के नोटिस बोर्ड पर चुनाव का प्रचार करता पाया जाता है या प्रिंटेड सामग्री लगाई जाती है तो संबंधित छात्र संगठन पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा लिंगदोह कमेटी के मुताबिक कार्रवाई होगी। अभी तक ऐसा मामला प्रकाश में नहीं आया है।

4 सितंबर तक सिक्योरिटी बांड नहीं भरा तो जारी होगा वारंट

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय होते ही यूटी पुलिस अलर्ट हो गई है। बीते मंगलवार को पुलिस ने ऐसे 124 छात्र नेताओं और छात्रों उपद्रवियों की लिस्ट तैयार कि थी जो अलग-अलग पार्टियों के छात्र नेता और छात्र चुनावी माहौल खराब करने, मारपीट व लड़ाई झगड़े का काम कर सकते हैं। पुलिस ने अब चेताया है कि अगर चार सितंबर तक अगर इन छात्राओं ने सिक्योरिटी बांड नहीं भरा तो इनके खिलाफ वारंट जारी हो सकता है।

वीरवार को करीब 30 छात्राओं ने एसडीएम के समक्ष सिक्योरिटी बांड भर दिया है। यूटी पुलिस इस बार पीयू चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसे लेकर यूटी पुलिस ने पहले ही उन 124 लोगों की सूची बनाई है, जो कैंपस में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इन 124 छात्रों और छात्र नेताओं में पीयू के 101 और सेक्टर-11 स्थित कालेज के 23 छात्र शामिल हैं। इस लिस्ट में पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्तमान में पढ़ने वालों के साथ-साथ पढ़ाई छोड़कर जाने वाले भी शामिल हैं।

वहीं, पुलिस का दावा है कि इन नामों में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुड़दंग मचाने वाले छात्रों पर पहले से ही पीयू में दाखिल होने पर पाबंदी लगा सकती है। इसके अलावा पुलिस ने एरिया में मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि छात्र संघ चुनाव को देखते हुए अपराधियों पर कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी। वहीं, अगर पिछले साल की बात करें तो चुनाव के दौरान हंगामा न के बराबर हुआ था। पिछले रिकार्ड को देखते हुए पुलिस ने इस बार भी एरिया में गश्त बढ़ा दी है।

 
विज्ञापन

पीयू में गेटों पर बढ़ाया पहरा, जब्त किए प्रिंटेड पोस्टर और बैनर

छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर पीयू प्रशासन ने सभी गेटों पर पहरा बढ़ा दिया है। आने वाली हर गाड़ी की गहनता से चेकिंग की जा रही है। बाहरी छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग गया है। वीरवार को कई गाड़ियों से सुरक्षा गार्डों व पुलिस ने प्रिंटेड पोस्टर व बैनर पकड़े और उन्हें जब्त कर लिया गया। चेतावनी भी दी गई कि दोबारा वह ऐसा न करें। यही नहीं झंडे आदि लगाने के लिए ले जाए जा रहे डंडे व क्रिकेट बैट को भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया। साथ ही तेज आवाज में गाने बजाने वाली गाड़ियों के चालकों को भी चेतावनी दी गई। यही कारण रहा कि पीयू में वीरवार को कम भीड़ नजर आई।

गेट नंबर एक, दो व तीन पर सुरक्षा गार्डों की संख्या पांच से सात कर दी गई है। साथ ही यहां पुलिस फोर्स भी तैनात है। गेट नंबर दो से 40 से अधिक गाड़ियों की जांच की गई। गाड़ी की डिक्की खुलवाई गई। बताया जाता है कि कुछ खाली बोतलें भी पड़ी थीं, लेकिन उन्हें अंदर ले जाने नहीं दिया गया। इसी तरह पोस्टर, बैनर भी पकड़े गए। बताया जाता है कि छात्र संगठन इस चुनाव में मानक से अधिक सामग्री प्रयोग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनका नामांकन रद्द हो सकता है। लिंगदोह समिति के मुताबिक छात्र संगठन महज पांच हजार रुपये तक ही खर्च कर सकते हैं।

शाम को हॉस्टलों में फिर पड़े छापे
पीयू के सभी 20 हॉस्टलों में वीरवार की शाम सभी वार्डन ने छापे मारे। एक-दूसरे हॉस्टलों में वार्डन चेकिंग के लिए पहुंचे थे। उन्होंने हर रूम में छात्र-छात्राओं की जांच की। आई कार्ड व अभिलेख देखे। कुछ बाहरी छात्र मिले तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस दौरान कुछ चुनाव प्रचार सामग्री भी कुछ पकड़ी जो कि जब्त की गई। यह सामग्री बाहर से प्रिंट करवाई गई थी। वहीं रात को पुलिस ने भी कई हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चलाया। छात्रों को चेतावनी भी दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें