फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET एग्जाम की तारीख तय हो गई, जानिए और तैयारी में जुट जाइए

Sat, 14 Oct 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हर साल होने वाले हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तारीखें तय हो गई हैं। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी। 23 और 24 दिसंबर को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए आधार कार्ड नंबर को अनिवार्य किया गया। आधार नंबर के बिना परीक्षार्थियों का एचटेट का आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के इच्छुक युवा अपने सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी में दर्ज अपना नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि व अन्य विवरण के अनुरूप ही आधार कार्ड के विवरण को ठीक करवा लें

ताकि एचटेट का फार्म भरते समय इन विसंगतियों के चलते बोर्ड कार्यालय उनके फार्म रद्द न करे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन अभ्यार्थियों के आधार कार्ड से मूल दस्तावेज मेल नहीं पाए जाएंगे उनके आवेदन फार्म अधूरा मानकर रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें