फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में सीएम वीरभद्र, बोले- रोक लगवाने का प्रयास करेंगे

Mon, 10 Apr 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के विरोध में सीएम वीरभद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में रविवार को हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से एक शाम, हिमाचल के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने पारंपरिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पीयू के वीसी अरुण ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन ने वीरभद्र सिंह को पीयू में फीस बढ़ोतरी मुद्दे को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया कि फीस बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। इस पर सीएम वीरभद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि फीस बढ़ोतरी को वापस कराने की कोशिश करेंगे।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश यूनियन केअध्यक्ष संजीव नेगी, स्टूडेंट्स एसोसिएशन के  फाडंडर मेंबर कुलदीप सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पीयू में न्यू हॉस्टल के लिए रुकी हुई ग्रांट जारी करने का भी ज्ञापन दिया गया है। इस पर भी सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हम ग्रांट रिलीज कराने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी संस्कृति भूलने वाले खो जाते हैं अपना वजूद : वीरभद्र 

फीस बढ़ोतरी के विरोध में सीएम वीरभद्र - फोटो : अमर उजाला
अपनी संस्कृति भूलने वाले खो जाते हैं अपना वजूद : वीरभद्र 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। जो लोग अपनी संस्कृति को भूल जाते हैं, उन्हें समाज भी भुला देता है और वे खुद भी खो जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जीवन के अलावा समाज की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बनना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने एचपीएसयू को सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने एचपीएसयू का कैलेंडर भी जारी किया। वहीं प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय देश के समूचे उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की धरोहर रहा है। इस विश्वविद्यालय से निकले विद्यार्थियों ने समय-समय पर यह प्रमाणित भी किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का पंजाब विश्वविद्यालय की कार्यशैली में प्रगाढ़ विश्वास है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें