फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGT और TGT की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखिए यहां

Tue, 07 Feb 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एग्जाम
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी और टीजीटी के विभिन्न पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। पीजीटी केमिस्ट्री, फिजिक्स, संस्कृत, भूगोल के अलावा टीजीटी पंजाबी परिणाम घोषित किए गए हैं। रेस्ट ऑफ हरियाणा के लिए आयोजित इन पदों पर नियुक्ति के लिए 11 से 26 अप्रैल के दौरान शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों की स्क्रूटनी होगी।
विज्ञापन


इसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा। आयोग ने पीजीटी केमिस्ट्री के 425, पीजीटी-भूगोल 261, पीजीटी फिजिक्स के 658, पीजीटी संस्कृत के 600 पदों के अलावा टीजीटी पंजाबी की नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित की थी। इन पदों के परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।

दिसंबर 2016 तक की सभी लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि दिसंबर 2016 तक आयोजित लिखित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसके तहत करीब 32 हजार पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम हैं। अब अगले चरण के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें