फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं, पढ़ लिजिए बड़े काम की ये खबर

Tue, 22 Nov 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रोफेसर
विज्ञापन
कॉलेज में प्रोफेसर बनने का सपना देख युवाओं के लिए बड़े काम की जरूरी खबर। भर्ती के लिए नए मानदंड तय किए गए हैं। हरियाणा सरकार ने सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों की मनमानी पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने इन कालेजों में प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसरों के चयन के लिए नए मानदंड बनाए हैं। इन्हें लागू करने से पहले विभाग ने अपनी वेबसाइट पर प्रस्तावित मानदंडों को अपलोड किया है। सभी स्टेक होल्डर्स से विभाग ने सात दिन में कमेंट, सुझाव और राय मांगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

नए मानदंडों के बारे में अभी बात रख सकते हैं लोग

स्टूडेंट्स
कॉलेज और अन्य व्यक्ति इनमें बदलाव करने के लिए विभाग के पोर्टल पर अपनी बात रखने के साथ ही ई-मेल भी कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन के लिए सौ अंक निर्धारित किए गए हैं।

50 अंक अकादमिक रिकॉर्ड, 30 शैक्षणिक अनुभव के, पांच टीचिंग स्किल, साक्षात्कार के 15 अंक रखे गए हैं। प्रिंसिपल का चयन भी सौ अंकों के आधार पर ही होगा। 25 अंक अकादमिक बैकग्राउंड, 30 अंक टीचिंग अनुभव, 25 अंक शोध व 20 अंक साक्षात्कार के रहेंगे।

भर्ती प्रक्रिया में यूजीसी और राज्य के दिशा-निर्देेशों तथा संबंधित सेवा नियमों का अनुसरण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें