फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः 11वीं में दाखिले के लिए बनवाने होंगे ये सभी डोक्यूमेंट और ध्यान रखनी होंगी कुछ खास बातें

Tue, 21 May 2019 02:25 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 11वीं में दाखिले की दौड़ सोमवार से शुरू हो गई। लेकिन अप्लाई करते समय कुछ बातें ध्यान रखनी होंगी और दस्तावेज भी पूरे होने चाहिएं। हालांकि पहले दिन ज्यादातर विद्यार्थियों की शिकायत रही कि 11 बजे तक वेबसाइट ही नहीं खुली। वह लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन काफी देर बाद उनकी रजिस्ट्रेशन पूरी हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कई विद्यार्थियों को ऑनलाइन पेमेंट में समस्या आई। पेमेंट के समय टाइमआउट की समस्या से वह परेशान हुए। हालांकि विद्यार्थियों की मदद के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही 20 स्कूलों में हेल्प डेस्क भी बनाए हैं। विद्यार्थी के पास नेट बेंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड न होने की स्थिति में शिक्षा विभाग ने सभी अध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने कार्ड से फीस जमा कराए और विद्यार्थी से कैश रुपये ले सकता है।

विद्यार्थी इन पर रखें खास ध्यान
शिक्षा विभाग ने प्रॉस्पेक्ट्स ऑनलाइन कर दिए हैं। इस बार भी दाखिले सेंट्रलाइज्ड हैं। विद्यार्थियों को 130 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी ऑनलाइन ही जमा करानी होगी। 7 जून शाम 5 बजे तक विद्यार्थी 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए फॉर्म भरकर पेमेंट जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थी 4 जून से 8 जून के बीच फॉर्म ही हॉर्डकॉपी शहर के छह स्कूलों में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


कॉमन मेरिट लिस्ट 18 जून को सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है। इस दौरान आवेदकों को अगर कोई त्रुटि दिखे तो वे 19 जून को दोपहर 2 बजे तक उसे ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जून को डिस्प्ले की जाएगी। जबकि फीस 28 जून से 29 जून तक जमा की जाएगी। कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।

दाखिले के वक्त इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

- दसवीं कक्षा की मार्क शीट/रिपोर्ट कार्ड
- जिस भी स्कूल से 10वीं पास की है, वहां से चरित्र प्रमाण पत्र की कॉपी
- खेल श्रेणी के लिए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज की तीन फोटो

इन स्कूलों में हेल्पडेस्क
हेल्प डेस्क शहर के 20 स्कूलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे। इनमें जीजीएमएसएसएस-20, जीएमएसएसएस-21, जीएमएसएसएस-26, जीएमएसएसएस-27, जीएमएसएसएस-33, जीएमएसएसएस-40, जीएमएसएसएस-44, जीएमएसएसएस एमएचसी, जीएसएसएस-मनीमाजरा टाऊन, जीएमएचएस-24, जीएचएस-38, जीएमएचएस-41, जीएमएचएस-42, जीएचएस-47, जीएचएस-53, जीएमएचएस-धनास, आरसी-2, जीएमएचएस-मनीमाजरा, जीएमएचएस-करसान, जीएमएचएस-मनीमाजरा के स्कूलों में यह सुविधा होगी।
विज्ञापन

15 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग

दूसरी काउंसिलिंग के दौरान स्कूल/स्ट्रीम में बदलाव करवाने के लिए 15 जुलाई से 17 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ नए आवेदक फीस 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी 17 और 18 जुलाई को 6 स्कूलों में जमा करवाई जा सकती है। इस काउंसिलिंग में स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी। जबकि सीट अलॉट होने वाले स्कूल की फीस 26 और 27 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाई जाएगी।

इन स्कूलों में 4 जून से 8 जून के बीच जमा होंगे फॉर्म
जीएमएसएसएस-20डी
जीएमएसएसएस-37डी
जीएमएसएसएस-38 वेस्ट
जीएमएसएसएस-46
जीएसएसएस-मौलीजागरां
जीएमएसएसएस-एमएचसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें