तैयारी शुरू कर दें स्टूडेंट्स। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेडयूल घोषित कर दिया है। परीक्षा दो और तीन अगस्त को ली जाएगी। इसके लिए पूरे पंजाब में केवल मोहाली में ही सेंटर बनाया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए दाखिला फार्म 20 जुलाई तक भरे जाएंगे। फार्म बोर्ड के मुख्य दफ्तर में जमा होंगे। फार्म जमा करवाते समय आवेदकों को अपने असल सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र व उनकी अटेस्टड कॉपियां साथ लेकर आनी होगी।
जबकि दूसरे राज्यों अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को दाखिला फार्म जमा करवाने से पहले बोर्ड से समानता सर्टिफिकेट हासिल करेंगे। यह सर्टिफिकेट दाखिल फार्म के साथ अटेच करेंगे। परीक्षा फार्म व अन्य जानकारी के लिए बोड की वेबसाइट से जानकारी हासिल की जा सकती है। जानकारी लेने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
दो और तीन को होंगे पेपर
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दो अगस्त और तीन अगस्त को पेपर लिए जाएंगे। पेपर संबंधी रोल नंबर बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर ही रिलीज किए जाएंगे। इसके बाद बोर्ड द्वारा आगे की कार्रवर्इा की जाएगी।