पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीए, बीकॉम व एलएलबी फाइव ईयर कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की। 18 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 757 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। एलएलबी का पेपर थोड़ा हार्ड था। इसलिए विद्यार्थियों को अधिक दिमाग लगाना पड़ा। पीयू ने 18 केंद्र बनाए थे। कॉलेजों में भी सेंटर बने थे। पेपर सुबह शुरू हुआ।
25 मिनट पहले छात्रों को केंद्रों पर जाने की अनुमति दी गई। इस परीक्षा के लिए 5350 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4593 विद्यार्थी शामिल हुए। डीयूआई प्रो. शंकरजी झा व परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पेपर के दौरान छात्रों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं पीजीआई में भी एमडी का पेपर शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ।