आईटीआई शाहपुर में 21 जून को पेंगुइन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नालागढ़ (सोलन) कंपनी परिसर साक्षात्कार का आयोजन करेगी। परिसर साक्षात्कार में चयनित प्रशिक्षित युवाओं को कंपनी नियमित रूप में नौकरी देगी। पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
साक्षात्कार में 18 से 30 वर्ष तक के इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रो मेकेनिकल, वेल्डर ट्रेड में 2014, 2015, 2016, 2017, 2018 से पास आउट कोर्स युवा भाग ले सकते हैं।
आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने कहा कि चयनित आईटीआई युवाओं को कंपनी प्रशिक्षुओं को ईएसआई को काट के 8075 रुपये महीना मिलेगा। कंपनी प्रशिक्षुओं को फ्री ट्रांसपोर्टेशन, सब्सिडाइज कैंटीन सुविधा और सात कैजुअल लीव देगी।
पहले एक साल के लिए ट्रेनिंग देगी और उसके बाद इन्हें नियमित किया जाएगा। परिसर साक्षात्कार के लिए युवाओं को बॉयोडाटा, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और प्रमाण पत्र लाने होंगे।