चंडीगढ़ के स्कूलों में 11वीं में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन दो घंटे नहीं हो सका। इस कारण पैरेंट्स को परेशानी हुई। अभिभावकों और स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए अप्लाई करने के लिए स्कूलों में लगे हेल्प डेस्क जाना पड़ा। 11वीं के दाखिले के लिए बुधवार को ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया। सुबह शिक्षा विभाग की वेबसाइट 9 से 11 बजे तक हैंग हो गई। इस कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावक स्कूलों में लगे हेल्प डेस्क काउंटर पर आवेदन करने गए। इसके बाद 11वीं के लिए वह अप्लाई कर पाए।
सेक्टर -21 हेल्प डेस्क आए राजवीर सिंह ने बताया कि 11वीं के दाखिले के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पाए। हेल्प डेस्क जाने के बाद ही आवेदन स्वीकार हुआ। शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in और nielit.gov.in/Chandigarh पर बाद में आवेदन हुआ। चंडीगढ़ शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन दाखिला शुरू हो गया है। वेबसाइट पर सभी सुविधाएं अभिभावकों को दी गई हैं। अगर किसी अभिभावक और स्टूडेंट्स को परेशानी होती है। तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर बनाई गई है।
एडमिशन संबंधी जानकारी के लिए करें यहां काल
सुनीता - 9417508747
इंद्रबीर कौर - 9815211476
मनीता - 9417049395
सर्वजीत - 8978456646
कुसुम सूद - 9417318691
नीरू - 9888047470
प्रीति गर्ग- 9815623550
संगीता छाबड़ा- 9814733191
बिंदू - 9872662994
जसविंदर कौर - 888640059
नीरू गोयल- 9888897235
रितू वीर - 9915047547
प्रेमलाल वर्मा - 9988445400