फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: परीक्षा पर नहीं पड़ेगा असर, सर्विस बुक तैयार करने में होगी दिक्कत

Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Fire breaks out at Panjab University
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में हुए अग्निकांड परीक्षाएं टलने के अफवाह पर विराम लगाते हुए पीयू प्रशासन ने साफ कर दिया कि परीक्षाएं तय समय पर हो होगी। एडमिन ब्लॉक से परीक्षा विभाग को शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि रिकॉर्ड जलने से इस माह की आने वाली तनख्वाह में थोड़ी देरी हो सकती है। आग लगने के बाद ंसोमवार को को एडमिन ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्र में एंट्री बंद रही। इसके चलते सभी ब्रांच के कर्मचारियों को काम से वापस भेज दिया गया। जबकि एग्जामिनेशन ब्रांच के कर्मचारियों ने अपना बचा हुआ रिकार्ड पुराने एडमिन ब्लॉक में शिफ्ट कर लिया। ताकि परीक्षा पर किसी तरह का असर न पड़े।

सर्विस बुक तैयार करने में लगेगा समय
हादसे में कर्मचारियों से संबंधित सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ का सर्विस रिकॉर्ड भी था। किसी भी कर्मचारी के पीयू में नौकरी ज्वाइन करने से लेकर अब तक का रिकॉर्ड जमा करने में काफी समय लगेगा। सूत्रों के मुताबिक एक कर्मचारी की सर्विस बुक तैयार करने में छह से आठ माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन की फाइलें भी अटकेंगी

Fire breaks out at Panjab University
प्रमोशन की फाइलें भी अटकेंगी
कर्मचारियों की प्रमोशन से जुुड़ा ज्यादातर रिकॉर्ड जल गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नॉन टीचिंग और टीचिंग स्टॉफ से करीब 80 प्रमोशन होनी थी। अब ऐसे में आग से रिकॉर्ड जल गया है तो कर्मचारियों की प्रमोशन में भी समय लग सकता है। क्योंकि अब फिर से पूरी फाइल तैयार करनी होगी।

रिकॉर्ड जुटाने केलिए इस सिस्टम को होगा इस्तेमाल
ग्रांट और बिल से ज्यादातर रिकॉर्ड तो पीयू के सेंट्रल सर्वर में अपलोड था। फिर भी काफी बिल और ग्रांट की फाइल ऐसी थी तो अपलोड नहीं हो सकी थी। इसके लिए पीयू ने प्लॉन बनाया कि सभी विभागों की तरफ से भेजे गए बिल और उनको जारी ग्रांट की फोटो प्रतियां जो विभागों में पड़ी हैं, उन्हें पीयू प्रबंधन अपने कब्जे में लेकर अभिप्रमाणित करेगा। ताकि जल चुके रिकॉर्ड की रिकवरी की जा सके और पेंडिंग पड़े बिल और जारी ग्रांट में कोई झोल न आने पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें