श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2017-19 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 27 जून को गढ़वाल मंडल के 11 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी।
बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 मई से आनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
श्रीदेव सुमन विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।