फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं दाखिला: रजिस्ट्रेशन की तारीख तीन अगस्त तक बढ़ाई गई, वेबसाइट में आई तकनीकी खामी

Thu, 23 Jul 2020 12:31 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 11वीं सेंट्रलाइज्ड दाखिले के लिए दो दिन पहले वेबसाइट ओपन की। लेकिन दो दिन से लगातार ऍप्लिकेन्ट्स की तरफ से शिक्षा विभाग को वेबसाइट में टेक्निकल खराबी की शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 जुलाई से बढ़ाकर 3 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन


डीईओ ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक दो दिन में कुल 8740 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा हुए हैं। शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि लोगों की तरफ से वेबसाइट खुलने में आ रही टेक्निकल परेशानियों को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की तारीख 3 अगस्त तक बढ़ा दी है। एक साथ ज्यादा लोगों के अप्लाई करने पर एरर आ रहा है। उम्मीद है कि इस बार 11वीं के लिए पर्याप्त फॉर्म जमा होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें