प्राइवेट विद्यार्थी डाक से भेज सकेंगे उत्तर पुस्तिका
पीयू ने निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट विद्यार्थी डाक के जरिए उत्तर पुस्तिका भेज सकेंगे। यदि शुक्रवार को परीक्षा होने जा रही है और शनिवार व रविवार को डाक विभाग की छुट्टी है तो उत्तर पुस्तिका को पूरी तरह वह सील कर देंगे और डाकघर जिस दिन खुलेगा उसके दो घंटे के अंदर उत्तर पुस्तिकाएं पंजाब यूनिवर्सिटी को भेजनी होंगी।
शिक्षक विभाग को बनाकर दे रहे हैं प्रश्नपत्र
इस बार हर विभाग के शिक्षक प्रश्नपत्र बनाकर विभागों को दे रहे हैं। विभागों की जिम्मेदारी होगी कि वह विद्यार्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। हालांकि यह प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय अपने स्तर से वेबसाइट पर अपलोड करेगा। पिछली परीक्षा में कुछ विभागों के शिक्षकों ने प्रश्नपत्र ऑनलाइन विद्यार्थियों तक परीक्षा के समय पहुंचाया था। साथ ही उत्तर पुस्तिका भी ऑनलाइन मंगवा ली थी। इससे शिक्षकों को कॉपियां जांचने में आसानी हुई थी।
सेमेस्टर परीक्षा में इस बार कुल 286812 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है। परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही है। - प्रो. जगत भूषण, परीक्षा नियंत्रक