सीबीएसई बोर्ड के 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर। एक नया नियम जारी किया गया है, जो इस नए सेशन से लागू हो जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा मार्च 2018 से शुरू होगी।
सीबीएसई ने ड्यूल स्कीम को खत्म कर दिया है। अब सीबीएसई से एफिलिएटेड सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा। 2017-18 सत्र के लिए सीबीएसई ने सभी स्कूल हेड को नई गाइललाइंस जारी कर दी हैं।
सीबीएसई चेयरमैन आरके चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड के नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जानकारी अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम की जगह स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे।