फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनेट चुनाव: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस की चार सीटों के लिए छह नाम सामने आए, कुल 90 सीटें हैं

Tue, 17 Mar 2020 01:07 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव भले ही दूर हों, लेकिन पीयू कैंपस की चार सीटों को अपने कब्जे में लेने के लिए ग्रुपों ने जुगत लगाना शुरू कर दिया है। इन चार सीटों के लिए छह शिक्षकों के नाम सामने आए हैं। हालांकि इन पर फाइनल मुहर अभी नहीं लगी है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों ने भी वोटरों को अपने पाले में लेने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीनेट के चुनाव सितंबर में होने हैं। कुल 90 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 35 सीटों पर मेंबरों का चुनाव चांसलर कार्यालय की ओर से किया जाता है। बाकी सीटें चुनकर आती हैं। 10 सीटें पदेन होती हैं, जिनमें अधिकारी व जज आदि आते हैं।

15 सीटों के लिए चुनाव स्नातक वोटर्स के जरिये होता है। कुछ सीटें कॉलेज व रीजनल सेंटरों के हिस्से में जाती हैं और चार सीटें पीयू कैंपस से चुनी जाती हैं। इन चार सीटों में से दो सीटें साइंस से व दो आर्ट्स से भरी जाती हैं। इन चार सीटों पर कब्जा जमाने के लिए गोयल ग्रुप व सुभाष शर्मा ग्रुप ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नाम आए सामने

दोनों ग्रुपों की ओर सामने आए छह नामों में वर्तमान सीनेटर प्रो. रजत संधीर, डॉ. अजय रंगा, प्रो. हरीश कुमार, डॉ. प्रवीन गोयल, प्रो. वीरेंद्र नेगी व एक अन्य मेंबर शामिल हैं। बॉटनी विभाग के प्रो. एमसी सिद्धू भी चुनाव में उतर सकते हैं। वह भी इसकी तैयारी कर रहे हैं। वह फिलहाल किसी ग्रुप में नहीं हैं, निर्दलीय ही ताल ठोक सकते हैं।

900 से अधिक हैं वोटर
चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर वोट डालेंगे। प्रोफेसर की दो सीटें होंगी। इन सीटों के लिए केवल प्रोफेसर ही वोट करेंगे। इन वोटरों की संख्या लगभग 300 है। वहीं दो सीटें असिस्टेंट प्रोफेसर्स के नाम होंगे।

इनका चुनाव कैंपस के असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर करेंगे। इनकी संख्या लगभग 600 है। सूत्रों का कहना है कि कई लोग सीनेट के चुनाव के लिए मैदान में उतर सकते हैं। कुछ ग्रुप के संपर्क में हैं तो कुछ निर्दल ही मैदान में आएंगे। इस बार सीनेट का मुकाबला कड़ा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें