फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाइब्रेरी में किताबें बुक करनी हैं, तो कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस फिंगर टच करें और...

Wed, 03 Apr 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अब किताबें बुक करनी है तो मैंबर्स को अपना लाइब्रेरी कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी। फिंगर टच से ही बुक को इश्यू कर दिया जाएगा। यही नहीं, देश विदेश के मशहूर लेखकों की लेटेस्ट किताबों की कलेक्शन भी आप यहां आग्रह करके मंगवा सकते हैं। साथ ही यहां दिव्यांग बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए बुक एट डोर स्टेप की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


आपको बस लाइब्रेरी के फोन नंबर पर बुक को ऑर्डर करना होगा। यह तमाम सुविधाएं किताबों के शौकीन युवा एवं अन्य वर्ग को शहर की सबसे पुरानी लाइब्रेरी टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-17 में उपलब्ध होगी। जी हां! लाइब्रेरी को स्मार्ट बनाते हुए यहां कई सुविधा इस साल मुहैया की जाएगी। लाइब्रेरी की हेड अंजू गुप्ता ने बताया कि लाइब्रेरी को शहर की अन्य लाइब्रेरी खासकर सेंट्रल लाइब्रेरी की ब्रांच को सेंट्रलाइजेशन किया जाएगा।

सेंट्रल लाइब्रेरी की हर ब्रांच से कर सकेंगे किताबें बुक
लाइब्रेरी हेड अंजू ने बताया कि अब सेंट्रल लाइब्रेरी की सभी ब्रांच से मैंबर किताबें बुक करवा सकेंगे। दरअसल सभी ब्रांच लाइब्रेरी को सेंट्रल लाइब्रेरी से सेंट्रलाइज किया गया है, जिससे अब मैंबर उनके नजदीक लाइब्रेरी से भी किताबें बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना मैंबरशिप कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट मशीन से मैंबर की होगी एंट्री
अब सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-17 में आने वाले मैंबर यदि अपना आईडी कार्ड घर भूल जाएं तो उनको घर जाकर कार्ड लाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब लाइब्रेरी में फिंगर प्रिंट मशीन पर फिंगर टच से मैंबर की किताब बुक हो जाएगी। इसके अलावा यहां एंट्री पर भी सिक्योरिटी को और पुख्ता किया गया है। यहां सिक्योरिटी मशीन लगाई गई है। इसके अलावा सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी की ओर से जल्द दो अन्य लाइब्रेरी को रिओपन किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें