विधि की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के आवेदन की तिथि बढ़ गई है। अब 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी तक आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।
अगर आप 12वीं के बाद विधि के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं या एलएलबी के बाद एलएलएम करना चाहते हैं तो क्लैट इसका अच्छा विकल्प है। इस प्रवेश परीक्षा से देशभर के विधि विश्वविद्यालयों में दाखिले की राह खुलती है। न केवल राष्ट्रीय विधि विवि बल्कि देश की 31 प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटीज में भी इस प्रवेश परीक्षा के स्कोर से ही दाखिले होंगे।\
खास बात यह भी है कि क्लैट के एलएलएम प्रवेश से संबंधित स्कोर के आधार पर ओएनजीसी सहित कई कंपनियों में नौकरी की राह भी खुलती है। बता दें, इससे पहले क्लैट कंसोर्टियम ने क्लैट के आयोजन की तिथि 12 मई से बढ़ाकर 26 मई कर दी थी। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि तिथि बढ़ने का लाभ आवेदन से वंचित और आवेदन कर चुके छात्रों को मिलेगा।