पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड 11 कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मंगलवार को आवेदन का अंतिम दिन था। देर शाम तक 8875 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
बीकॉम की 2380 सीटों के लिए पिछले साल के मुकाबले एक हजार अधिक आवेदन आए हैं। लेकिन सीटों में कोई इजाफा नहीं किया गया। बीकॉम सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के चीफ कोऑर्डिनेटर और यूबीएस प्रोफेसर संजय कौशिक ने बताया कि 8875 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुई है। इनमें से 7935 ने प्रिंट लिए और 6864 ने फीस भी जमा कर दी है।
प्रो. कौशिक के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स को 16 जून तक फीस जमा करानी होगी। 20 जून तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र पीयू केे ब्लॉक नंबर 3 स्थित यूबीएस विभाग के कमरा नंबर 5 में जमा करना होगा। मंगलवार को भी काफी संख्या में आवेदन जमा हुए हैं।