फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जून के बाद शुरू होंगे ऑफ सीजन कैंप

Wed, 15 Jun 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर पदक विजेता खिलाडिय़ों के ऑफ सीजन कैंप प्रदेश में 18 जून के बाद शुरू कर दिए जाएंगे। हरियाणा खेल विभाग की ओर से प्रदेश में सभी जिलों में ऑफ सीजन कैंप के लिए यह तारीख निर्धारित की है। इस तारीख के बाद कभी भी जिले अपने हिसाब से कैंप लगा सकते हैं। फरीदाबाद से 96 खिलाड़ी इस  कैंप में हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी फरीदाबाद सुनील भारद्वाज का कहना है कि उनके पास अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है। उनकी ओर से कैंप के लिए खेल अनुसार खिलाडिय़ों की लिस्ट भेजी जा चुकी है। नोटिफिकेशन आते ही खिलाडिय़ों को कैंप की सूचना भेज दी जाएगी।

गौरतलब है कि हर साल खेल विभाग पदक विजेता खिलाडिय़ों की कमियों को दूर करने व उनके खेल में निखार लाने को समर कैंप का आयोजन करता है। इसमें उन्हें प्रतिबंद्धित दवाईयों के सेवन से बचाने की भी जानकारी दी जाती है। 15 दिनों के इस कैंप में खेल विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान खिलाडिय़ों को स्पेशल डाइट भी मुहैया कराई जाती है। उनको चोटों से बचाव के उपाय भी सिखाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें