फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मोहाली के शास्त्री मॉडल स्कूल में हुई संपन्न

Sun, 28 Oct 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को मोहाली फेज वन स्थित शास्त्री मॉडल स्कूल में संपन्न हो गई। इस दौरान आवेदक समय से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे । फ्रेंको होटल लाइट प्वाइंट के नजदीक स्थित स्कूल में परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गई थी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे हुआ। 90 मिनट की इस परीक्षा 240 अभ्यार्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन

 

 परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल प्रतियोगी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है। 14.4 लाख की 36 छात्रवृत्तियों के लिए दो श्रेणी निर्धारित की गई हैं। कक्षा नौ और 10 के लिए 18 छात्रवृत्तियां हैं, जिसके तहत 30 हजार रुपये दिए जाते हैं, जबकि कक्षा 11 और 12 के सफल विद्यार्थियों को 50 हजार की 18 छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें