सैनिक स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने के इच्छुक अभिभावकों के लिए खबर। एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया गया है। करनाल स्थित सैनिक स्कूल कुंजपुरा द्वारा वर्ष 2017-2018 के लिए कक्षा छठी व कक्षा नौंवी में प्रवेश के लिए आठ जनवरी, 2017 को आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2017 की तिथि में फेरबदल किया गया है।
अब यह प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी 2017 को होगी। उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि प्रशासकीय कारणों से प्रवेश परीक्षा की तिथि में फेरबदल किया गया है। उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि 2 जुलाई, 2006 तथा 1 जुलाई, 2007 के बीच होनी चाहिए। नौंवी में प्रवेश के लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 2003 तथा 1 जुलाई 2004 (दोनो तिथियां मान्य) के बीच होनी चाहिए।