एग्जाम देकर सेंटर से बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : demo photo
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के एमबीबीएस एंट्रेंस टेस्ट में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के 5 युवाओं ने टॉप 100 में जगह बनाई है। इनके नाम हैं- महक 14वीं रैक, नवनीत 40वां रैंक, इशमीत 41वां रैंक, अंकुश 65वां रैंक, आरुषि 78वां रैंक। ये पांचों चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से हैं।
एम्स ने वीरवार को एमबीबीएस ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट एम्स की ऑफिशल वेबसाइट aiimsexams.org के अलावा इसकी अन्य छह वेबसाइटों पर उपलब्ध है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। इसमें कैंडिडेट का नाम और उसके द्वारा प्राप्त की गई पर्सेंटाइल होगी।
अब 3 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। बता दें कि एम्स में एमबीबीएस कोर्स की 100 सीटें भारतीयों के लिए हैं और 7 सीटें विदेशी स्टूडेंट्स के आरक्षित हैं। कोर्स में दाखिले के लिए 28 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।